Automoblies – महिंद्रा की एसयूवी की शानदार बिक्री ने सबको चौंका दिया, स्कॉर्पियो ने तोड़ डाली सभी रिकॉर्ड!

महिंद्रा की एसयूवी की शानदार बिक्री ने सबको चौंका दिया, स्कॉर्पियो ने तोड़ डाली सभी रिकॉर्ड!

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते सितंबर में ऐसा जलवा बिखेरा है कि बाकी कंपनियों की बोलती बंद हो गई है। जी हां, महिंद्रा ने टाटा मोटर्स को तो पछाड़ा ही, साथ ही हुंडई की भी हालत खराब कर दी है। ऐसे में जानिए कि महिंद्रा की कौन-कौन सी एसयूवी ने ग्राहकों का दिल जीता है और कैसे टॉप 5 महिंद्रा एसयूवी ने बिक्री के मामले में कमाल किया है।

महिंद्रा की इन 5 SUV ने कर दी सबकी बोलती बंद

महिंद्रा एंड महिंद्रा इन दिनों सातवें आसमान पर है और इससे हुंडई मोटर और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों के सामने ऐसी चुनौती पेश कर दी है कि सितंबर में एसयूवी की सेल्स चार्ट में काफी उथल-पुथल हो गई। आइए, जानते हैं कि महिंद्रा की कौन सी एसयूवी को सबसे ज्यादा प्यार मिला और उनकी बिक्री के आंकड़े क्या हैं।

 

महिंद्रा स्कॉर्पियो की धुंआधार बिक्री

महिंद्रा-स्कॉर्पियो

बीते सितंबर में स्कॉर्पियो सीरीज़ एसयूवी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा की बल्ले-बल्ले करा दी है। पिछले महीने स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त रूप से 14,438 यूनिट बिकीं, जो कि 22 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। सितंबर 2023 में स्कॉर्पियो सीरीज एसयूवी को 11,846 ग्राहकों ने खरीदा था।

दूसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 700

महिंद्रा एक्सयूवी 700

महिंद्रा की पावरफुल एसयूवी एक्सयूवी700 को बीते सितंबर में 9,646 ग्राहकों ने खरीदा और यह सालाना रूप से 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ है। महिंद्रा एक्सयूवी700 को सितंबर 2023 में 8,555 ग्राहकों ने खरीदा था।

इसे भी देखें:  टाटा नैनो इलेक्ट्रिक सिर्फ 6 लाख में मिलेगी 220 KM की दमदार रेंज!

 

महिंद्रा की सबसे सस्ती एसयूवी का गदर

महिंद्रा XUV

महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे किफायती एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ को पिछले महीने 9000 ग्राहकों ने खरीदा। महिंद्रा की इस सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में सालाना रूप से 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2023 में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की 4,961 यूनिट बिकी थी।

 

महिंद्रा थार भी खूब बिक रही है

महिंद्रा थार

महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक थार को पिछले महीने 8,843 ग्राहकों ने खरीदा। थार की बिक्री में सालाना रूप से 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर 2023 में महिंद्रा थार की 5,417 यूनिट बिकी थी।

 

महिंद्रा की टॉप 5 एसयूवी में बोलेरो भी

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसमें बोलेरो, बोलेरो नियो, बोलेरो नियो प्लस शामिल हैं। बोलेरो सीरीज की गाड़ियों की बीते सितंबर में 8,180 यूनिट बिकी है। महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में 14 प्रतिशत की सालाना कमी हुई है। बोलेरो को सितंबर 2023 में 9,519 ग्राहकों ने खरीदा था।

 

यदि आप महिंद्रा की एसयूवी में से किसी एक को खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो आज ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें और महिंद्रा की बेहतरीन एसयूवी का अनुभव करें।

अपना रिएक्शन जरूर दें।
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
इस पोस्ट को लोगों के साथ शेयर करें

Renu

नमस्ते, मेरा नाम रेनू रावत है। मैं एक ब्लॉगर और शोधकर्ता हूं, और मुझे लोगों को जानकारी प्रदान करने के लिए ब्लॉग लिखना बेहद पसंद है। मैं अद्भुत तथ्यों, ऑटोमोबाइल्स, पैसे, शिक्षा, और विश्व से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हूं। मेरा उद्देश्य है कि मेरे लेख लोगों को नई जानकारी दें और उन्हें प्रेरित करें।

More From Author

ड्राइवर की जरूरत नहीं! 20 लोगों को ले जाने वाला एलन मस्क का नया रोबोटैक्सी आपको चौंका देगा!

Automoblies – ड्राइवर की जरूरत नहीं! 20 लोगों को ले जाने वाला एलन मस्क का नया Tesla Robotaxi आपको चौंका देगा!

यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती में UPSSSC का नया कदम,

UP Sarkari Naukri: बड़ी खबर पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती में UPSSSC का नया कदम, क्या आप तैयार हैं?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *